Indian National Cricket Team vs United States Of America National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम उतरने के लिए तैयार है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी. इस टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, यूएसए की कमान मोनंक पटेल (Monank Patel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Preview: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल सहित कुल आठ मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला इसी मैदान पर यूएसए के खिलाफ खेलेगी. ऐसे में ये स्टेडियम टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद खास होने वाला है. टीम इंडिया को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम मौजूद है.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 फरवरी को भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से है. इसके बाद टीम 12 फरवरी को नामीबिया का सामना अरुण जेटली स्टेडियम में करेगी. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड का मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 ग्रुप हैं और हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी.
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs United States Of America National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 45 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 161 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 84 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव के अलावा तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए.
दूसरी तरफ, यूएसए की टीम को अली खान ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. यूएसए की ओर से शैडली वैन शल्कविक ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. शैडली वैन शल्कविक के अलावा हरमीत सिंह ने दो विकेट चटकाए. यूएसए की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 162 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 161/9, 20 ओवर (ईशान किशन 20 रन, अभिषेक शर्मा 0 रन, तिलक वर्मा 25 रन, सूर्यकुमार यादव नाबाद 84 रन, शिवम दुबे 0 रन, रिंकू सिंह 6 रन, हार्दिक पांड्या 5 रन, अक्षर पटेल 14 रन, अर्शदीप सिंह 4 रन और वरुण चक्रवर्ती 0 रन.)
यूएसए की गेंदबाजी: (अली खान 1 विकेट, शैडली वैन शल्कविक 3 विकेट, मोहम्मद मोहसिन 1 विकेट, हरमीत सिंह 2 विकेट).
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY