विदेश

क्रिप्टो कंपनी की भारी गलती, ग्राहकों को भेज दिए 4000 अरब रुपये के बिटकॉइन

कभी सोचा है आपने, यदि अचानक लखपति बन जाएं तो क्या करेंगे.

क्रिप्टो कंपनी की भारी गलती, ग्राहकों को भेज दिए 4000 अरब रुपये के बिटकॉइन
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

कभी सोचा है आपने, यदि अचानक लखपति बन जाएं तो क्या करेंगे. दक्षिण कोरिया में ऐसा ही हुआ और कुछ लोगों ने मौके का फौरन फायदा उठाया. लेकिन बिटकॉइन कंपनी की आफत आ गई.दक्षिण कोरिया के क्रिप्टोकरेंसी प्लैटफॉर्म बिटथंब ने गलती से अपने यूजर्स को 6,20,000 बिटकॉइन भेज दिए. प्लैटफॉर्म का इरादा ऐसा करने का था नहीं, वह तो एक प्रोमोशनल ऑफर के दौरान अपने हर यूजर को 2000 वॉन भेजना चाहती थी, जिसकी कीमत भारतीय रुपये में करीब 120 रुपये के बराबर है. लेकिन प्रोफेशनल ऑफर की आपाधापी में गलती हो गई और चुनिंदा 695 यूजर्स को 2000 वॉन के बदले 2000 बिटकॉइन भेज दिए गए.

यानी जहां इरादा हर यूजर को सिर्फ 2000 वॉन देने का था, वहीं कुल चले गए 6,20,000 बिटकॉइन. इनकी कीमत करीब 37 अरब यूरो थी, यानी करीब 4000 अरब रुपये. अब ऐसे में जो होना था, वही हुआ. कुछ यूजर परेशान हुए कि आखिर ये क्या हो गया. कुछ यूजरों ने अचानक आए बिटकॉइन को फटाफट बेचने का फैसला किया और बेच भी दिया. इसकी वजह से इस डिजिटल मुद्रा की कीमत में भारी गिरावट आ गई.

शनिवार, 7 फरवरी को कंपनी ने बिटकॉइन की कीमत में आई इस अचानक गिरावट के लिए अपने ग्राहकों से माफी मांगी है. अचानक धनी बने कुछ यूजर्स द्वारा बिटकॉइन बेचे जाने की वजह से भाव में एक समय तो 17 फीसदी की गिरावट आ गई और उसकी कीमत गिर कर सिर्फ 81 मिलियन वॉन रह गई. ये भारतीय मुद्रा में करीब 50 लाख रुपये के बराबर है.

दक्षिण कोरियाई मीडिया के अनुसार ने कहा है कि कंपनी को जैसे ही अपनी गलती का अहसास हुआ, करीब 35 मिनट के बाद प्रभावित यूजर्स को खातों को सील कर दिया गया. बिटथंब ने अपने ग्राहकों से नुकसान की भरपाई करने का वादा किया है. कंपनी का कहना है कि उसने गलती से ट्रांसफर किए गए बिटकॉइन का लगभग पूरा हिस्सा वापस ले लिया है.

लेकिन नुकसान फिर भी हुआ है. अनुमान है कि बिटथंब का कुल घाटा 1 अरब वॉन का है जो दक्षिण कोरियाई मुद्रा में करीब 13-14 बिटकॉइन की कीमत के बराबर है. कंपनी ने इस बात से इंकार किया है कि इस मामले का किसी हैकिंग या साइबर हमले से लेना देना है.

डिजिटल करेंसी बिटकॉइन इस समय अपनी चढ़ती गिरती कीमतों के कारण काफी चर्चा में है. अपनी टैरिफ नीतियों के कारण चर्चित अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दोबारा सत्ता में आने के बाद बिटकॉइन को काफी बढ़ावा दिया है. नवंबर 2024 में डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद पहली बार बिटकॉइन की कीमतों में इस हफ्ते काफी गिरावट आई है. शुक्रवार को बिटकॉइन की कीमत गिरकर 54 लाख रुपये रह गई थी. साल की शुरुआत से बिटकॉइन की कीमतों में 25 फीसदी की गिरावट आई है. ग्राहकों का भरोसा गिर रहा है जबकि कारोबारी विश्लेषक अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की संभावना और संस्थागत निवेशकों की गिरती दिलचस्पी को इसका कारण बताते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2026 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).