विदेश की खबरें | कोवैक्स पहल के तहत 190 देशों को कोविड-19 टीकों की 200 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुनियाभर में कोविड-19 टीका बिना किसी परेशानी के उपलब्ध हो सके, इसके लिए वैश्विक टीका साझेदारी पहल 'कोवैक्स' ने कोविड-19 टीकों की 200 करोड़ खुराक खरीदने की व्यवस्था की है। इसके तहत कोवैक्स, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रेजेनेका कंपनी द्वारा बनाए गए 20 करोड़ टीके खरीदेगी, जिसके लिये उसने टीके बनाने वाली संस्थाओं गावी, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ समझौता किया है।