विदेश की खबरें | चीन में कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण जल्द शुरू होगा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के उप मंत्री जेंग यिक्शिन ने कहा कि सरकार टीकाकरण में उन लोगों को प्राथमिकता दे रही है जिनके संक्रमित होने का जोखिम अधिक है। इनमें गोश्त और सी-फूड बाजारों में काम करने वाले लोग, बुजुर्ग तथा ऐसे लोग शामिल हैं जो अन्य रोगों से पहले से पीड़ित हैं।

चीन ने कहा है कि उसने वायरस को फैलने से मोटे तौर पर रोक लिया है और शनिवार को संक्रमण के महज तीन नए मामले सामने आए हैं।

चीन की कंपनियों द्वारा विकसित कोविड-19 टीकों को अभी तुर्की, इंडोनेशिया तथा ब्राजील में मंजूरी नहीं मिली है। रूस, मिस्र, मेक्सिको समेत एक दर्जन से अधिक देशों में निर्माता इन टीकों का परीक्षण कर रहे हैं।

चीन की कंपनियों के टीकों के तीसरे चरण के परीक्षण के परिणामों की जानकारी अभी जाहिर नहीं की गई है। यहां टीके की बाजार संबंधी अंतिम अनुमति मिलने से पहले ही दस लाख से अधिक लोगों को टीके लग चुके हैं।

चीन ने दो तरह के टीकों के आपात इस्तेमाल की अनुमति जुलाई में दी थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)