जरुरी जानकारी | सरकार ने बैंकों को पुनर्पूंजीकरण बांड पर 22,807 करोड़ रुपये का ब्याज भुगतान किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने पिछले दो वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिये पुनर्पूंजीकरण बांड के तहत ब्याज भुगतान के रूप में 22,086.54 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को जारी ऐसे बांड पर 5,800.55 करोड़ रुपये का ब्याज भुगतान किया। ये बांड बैंकों में पूंजी डाले जाने के मकसद से जारी किये गये ताकि वे बासेल-तीन दिशानिर्देशों के तहत नियामकीय नियमों की जरूरतों को पूरा कर सके।