देश की खबरें | राष्ट्रपति ने प्रवासी भारतीयों से कारोबारी मॉडल, ज्ञान, निवेश के जरिये भारत में बदलाव लाने में योगदान देने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि देश के वैज्ञानिकों एवं तकनीकीविदों द्वारा दो ‘कोविड टीकों’का विकास आत्मनिर्भर भारत अभियान की बड़ी उपलब्धि है जो वैश्विक हित एवं सलामती की भावना से प्रेरित है । उन्होंने प्रवासी भारतीयों से अपने विचारों, कारोबारी मॉडल, निवेश, तकनीकी विशेषज्ञता एवं ज्ञान के जरिये भारत के बदलाव में योगदान देने के लिये कहा ।