Coronavirus Cases Update: भारत में घट रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या, एक दिन में COVID-19 के 15 हजार नए मामले दर्ज
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,223 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,10,883 हो गए, जिनमें से 1,02,65,70 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. अभी 1,92,308 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.81 प्रतिशत है.