मुंबई पुलिस ने जावेद अख्तर मानहानि मामले में एक्ट्रेस कंगना रनौत को किया तलब
मुंबई पुलिस ने जाने माने लेखक-गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत को तलब किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंगना को शुक्रवार को जुहू पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.
मुंबई, 21 जनवरी: मुंबई पुलिस ने जाने माने लेखक-गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को तलब किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंगना को शुक्रवार को जुहू पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. अख्तर ने अभिनेत्री पर टेलीविजन साक्षात्कारों में कथित रूप से उनके खिलाफ मानहानि करने वाली और निराधार टिप्पणियां करने पर पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक शिकायत दर्ज करायी थी.
अख्तर ने दावा किया कि पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद टीवी साक्षात्कारों में बॉलीवुड में गुटबाजी का उल्लेख करते हुए कंगना ने उनका नाम इसमें घसीटा था. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कंगना ने झूठा दावा किया कि अख्तर ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से उनके कथित संबंध को लेकर चुप रहने की धमकी दी थी.
शिकायत में कहा गया है कि इससे अख्तर की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है. अदालत ने 17 जनवरी को पुलिस को इस मामले में जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए एक फरवरी तक का समय दिया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

