देश की खबरें | विनय रेड्डी: अमेरिका के राष्ट्रपति को शब्द देने वाला भारतीय मूल का भाषण लेखक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को शपथ ली और पहली बार अपने देश के लोगों को संबोधित किया तो उनके भाषण पर पूरी दुनिया की नजरें थीं, हर कोई जानना चाहता था कि वह आखिर क्या कहने वाले हैं, लेकिन एक शख्स ऐसा था, जिसे पहले से पता था कि बाइडेन क्या बोलने वाले हैं क्योंकि बाइडेन का भाषण उन्हीं की कलम से निकला था। हम बात कर रहे हैं भारतवंशी विनय रेड्डी की, जिन्हें अमेरिका के नये राष्ट्रपति ने अपनी स्पीचराइटर (भाषण लेखक) टीम का डायरेक्टर बनाया है।