एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान गिरा, मौसम में सुधार की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में बर्फबारी होने के बाद रविवार को ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन सुबह बादल छंटने से धूप खिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान गिरा, मौसम में सुधार की उम्मीद

श्रीनगर, 24 जनवरी कश्मीर में बर्फबारी होने के बाद रविवार को ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन सुबह बादल छंटने से धूप खिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के कार्यालय के अनुसार रविवार को मौसम में और सुधार होने की आशा है और महीने के अंत तक यह शुष्क बना रहेगा।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर और काजीगुंड को छोड़कर कश्मीर घाटी में शनिवार रात को तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि रात में घाटी के ज्यादातर स्थानों पर बेहद कम बर्फबारी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि आज सुबह मौसम में सुधार देखने को मिला और बादल छंटने से घाटी के लोगों को सूरज के दर्शन हुए।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कि पिछली रात के (2 डिग्री सेल्सियस) तापमान से कुछ अधिक था।

अधिकारियों ने कहा कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुलमर्ग का तापमान शनिवार रात को शून्य से 11 डिग्री कम रहा।

पहलगाम में पारा शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर में इस समय 40 दिन तक चलने वाले ‘चिल्लई कलां’ का प्रकोप जारी है।

कड़ाके की ठंड में इस दौरान शीतलहर चलने के साथ जलाशय और जल आपूर्ति की पाइपलाइन इत्यादि जम गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).