दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर किया कटाक्ष, कहा- गैस, डीजल और पेट्रोल में बेतहाशा वृद्धि
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर रविवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोग मंहगाई की मार झेल रहे हैं और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है. कांग्रेस और यूपीए बहुत स्पष्ट है कि अगर हम सरकार में आए तो हम जीएसटी में बदलाव करेंगे.
नई दिल्ली, 24 जनवरी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर रविवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोग मंहगाई की मार झेल रहे हैं और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है. एक सप्ताह में चौथी बार कीमतों में वृद्धि के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंचने के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह टिप्पणी की है. गांधी ने ट्वीट किया, "मोदी जी जीडीपी- गैस, डीजल और पेट्रोल में बेतहाशा वृद्धि लाए हैं."
उन्होंने कहा, "लोग मंहगाई से परेशान है और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है." गौरतलब है कि कीमतों में वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 85.70 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 92.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. इसी प्रकार से दिल्ली में डीजल के दाम 75.88 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 82.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: New Farm Laws: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- कृषि कानून किसानों के लिए नोटबंदी की तरह
वहीं तमिलनाडु के तिरुपुर में राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस और यूपीए बहुत स्पष्ट है कि अगर हम सरकार में आए तो हम जीएसटी में बदलाव करेंगे. उन्होंने लघु एवं मझोले उद्योगों के प्रतिनिधियों से कहा कि हम आपको ऐसा जीएसटी देंगे जिसमें सिर्फ एक टैक्स होगा और वो कम से कम होगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

