देश की खबरें | स्टालिन की भगवान मुरुगा के भाले के साथ तस्वीर: पलानीस्वामी का द्रमुक प्रमुख पर छल करने का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने रविवार को द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन पर छल करने का आरोप लगाया जो हाल में एक तस्वीर में भगवान मुरुगा के भाले जैसे हथियार, 'वेल' के साथ नजर आये थे। पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि दिव्य प्रतीक पर विपक्ष के नेता की नजर अब इसलिए गई है क्योंकि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।