देश की खबरें | गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की परेड हुई हिंसक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ट्रैक्टर परेड जिसका मकसद किसानों की मांगों को रेखांकित करना था, वह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर अराजक हो गई। हजारों की संख्या में उग्र प्रदर्शनकारी किसान अवरोधक तोड़ते हुए लाल किला पहुंच गए और उसकी प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया जहां भारत का तिरंगा फहराया जाता है।