Coronavirus Cases Update: बिहार में कोरोना वायरस से तीन और की मौत, 160 नए मामले आए सामने
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और व्यक्ति की मौत हो जाने से महामारी से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1486 पर पहुंच गयी जबकि 160 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढकर 2,60,139 हो गयी.
पटना, 27 जनवरी: बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और व्यक्ति की मौत हो जाने से महामारी से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1486 पर पहुंच गयी जबकि 160 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढकर 2,60,139 हो गयी . स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से पटना, पूर्वी चंपारण तथा सारण जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गयी.
इसमें कहा गया है कि इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1486 हो गयी. विभाग ने बताया कि सोमवार को अपराह्न 4 बजे से मंगलवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 160 नए मामले सामने आये. इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,60,139 हो गयी है.
यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update: भारत ने नौ देशों को COVID-19 टीका भेजा, धीरे-धीरे कोवैक्स की करेगा आपूर्ति
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 80,467 सैम्पल की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 170 मरीज ठीक हुए. स्वासथ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2,56,400 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. इसके अनुसार प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 2252 है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 01:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

