देश की खबरें | चोरी की 200 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाला बदमाश नोएडा में गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चोरी की अनेक वारदातों को अंजाम देने वाले चोर संजय पहाड़िया सहित तीन बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी किए गए लाखों रुपए कीमत के चांदी के बर्तन, जेवरात, नगदी के अलावा ताला तोड़ने में इस्तेमाल की जा सकने वाली ड्रिल मशीन व औजार और देसी तमंचा बरामद हुआ है।