एजेंसी न्यूज

Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी

दिल्ली का न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है और अगले तीन-चार दिनों तक मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है.

Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी
ठंड| प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 6 फरवरी : दिल्ली (Delhi) का न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है और अगले तीन-चार दिनों तक मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने यह जानकारी दी. शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 6.8 डिग्री सेल्सियस और 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा था. शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

शहर की हवा की गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में दर्ज की गई है, लेकिन इसमें थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है. शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को 316 दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Weather Forecast: अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, दिल्ली सहित उत्तर भारत में बारिश का अनुमान

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 और 100 के बीच "संतोषजनक", 101 और 200 के बीच "मध्यम", 201 और 300 के बीच "खराब", 301 और 400 के बीच "बहुत खराब" और 401 और 500 "गंभीर" माना जाता है. शनिवार को हवा की अधिकतम गति 15 किमी प्रति घंटा रही, जो प्रदूषकों के फैलाव के लिए अनुकूल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).