एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद पारा फिर से गिरा, ठंड बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भयंकर शीत लहर से कुछ दिनों तक राहत मिलने के बाद कश्मीर में न्यूनतम तापमान शनिवार को फिर गिर गया। श्रीनगर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ऊपर रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद पारा फिर से गिरा, ठंड बढ़ी

श्रीनगर, छह फरवरी भयंकर शीत लहर से कुछ दिनों तक राहत मिलने के बाद कश्मीर में न्यूनतम तापमान शनिवार को फिर गिर गया। श्रीनगर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ऊपर रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, घाटी में अगले सप्ताह मोटे तौर पर मौसम शुष्क रहेगा।

अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को घाटी में सभी मौसम केंद्रों पर रात के तापमान में गिरवट दर्ज की गई।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर रहा। कल रात न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 1.0 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम है।

अधिकारियों ने कहा कि मौसम की इस अवधि में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

अधिकारियों ने कहा कि घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उसकी पिछली रात तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).