देश की खबरें | ‘रोटेटरी हेडशिप’ नीति: संसद तक शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करेंगे एम्स और पीजीआईएमईआर के संकाय सदस्य
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फैकल्टी एसोसिएशन ऑफ एम्स (एफएआईएमएस), दिल्ली और फैकल्टी एसोसिएशन ऑफ पीजीआईएमईआर (एफए-पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ अपने यहां संकाय सदस्यों को बारी-बारी से नेतृत्व का अवसर प्रदान करने से संबंधित नीति के तत्काल कार्यान्वयन की मांग करते हुए एक अगस्त को शाम पांच बजे जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) सभागार से संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे। शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।