एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : झांसी में पारिवारिक विवाद में अपनी दादी की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी दादी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश की खबरें | उप्र : झांसी में पारिवारिक विवाद में अपनी दादी की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

झांसी, 19 जुलाई उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी दादी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मऊरानीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम बसरिया निवासी मानवेंद्र शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे कहीं से शराब के नशे में धुत होकर आया तथा अपनी चाची के घर जाकर उनसे झगड़ा करने लगा।

उन्होंने बताया कि यह देख निकट एक अन्य घर में रहने वाली मानवेंद्र की दादी मन्नू देवी (65) जब बीच-बचाव के लिए आयी तो उसने धारदार हथियार से अपनी दादी पर ही हमला कर दिया और घर के बाहर कुंडी लगाकर वहां से फरार हो गया।

सीओ ने बताया कि इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुई मन्नू देवी की देर रात मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आज सुबह हमलावर मानवेंद्र को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिजनों ने मानवेंद्र के अलावा दो अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ ने कहा कि पुलिस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).