एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | काजोल अभिनीत 'मां' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये अधिक की कमाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म "मां" ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | काजोल अभिनीत 'मां' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली, 19 जुलाई बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म "मां" ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म साईविन क्वाड्रास द्वारा लिखी गयी है और 27 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

विशाल फुरिया "लपाछपी", "क्रिमिनल जस्टिस" और "छोरी" जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे हैं और सह-निर्माता कुमार मंगत पाठक हैं।

निर्माताओं ने सोशल मीडितया मंच 'एक्स' पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए। इसमें फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी कमायी के आंकड़े भी दिए गए थे।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की वास्तविक कमायी 38.30 करोड़ रुपये और कुल कमाई 45.19 करोड़ रुपये रही। विदेशों में फिल्म ने 6.45 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म का दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर कमायी 51.64 करोड़ रुपये है।

इस फिल्म में इंद्रनील सेनगुप्ता, खेरिन शर्मा और रोनित रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).