देश की खबरें | एमसीडी ने दो महीने में एक लाख से अधिक पोस्टर और होर्डिंग हटाए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सार्वजनिक स्थलों के विरूपण पर रोक लगाने को लेकर एक व्यापक अभियान चलाते हुए मई से जून के बीच विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख से अधिक पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटाए हैं। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 19 जुलाई दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सार्वजनिक स्थलों के विरूपण पर रोक लगाने को लेकर एक व्यापक अभियान चलाते हुए मई से जून के बीच विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख से अधिक पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटाए हैं। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी क्षेत्र इस अभियान में सबसे आगे रहा और 41,000 से अधिक पोस्टर, 2,812 बैनर और 4,733 होर्डिंग हटाये।
वहीं, करोल बाग जोन से 14,922 पोस्टर और 3,209 बैनर हटाए गए।
इसके अतिरिक्त नगरीय निकाय ने 100 से अधिक बैनर हटाए।
एक समीक्षा बैठक के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के समक्ष ये आंकड़े प्रस्तुत किए गए।
दक्षिण, केशवपुरम और पश्चिम जोन में भी महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई और यहां शाहदरा उत्तर में 4,852 बैनर हटाए गए। दक्षिण क्षेत्र में 13,794 पोस्टर हटाए गए।
नरेला, सेंट्रल और नजफगढ़ जैसे अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक अभियान चलाया गया, जहां हजारों अवैध पोस्टर और बैनर हटाए गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

