देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 4034 नये मामले सामने आये, 14 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 4034 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 10,41,252 हो गयी है । इसके साथ ही प्रदेश में महामारी से 14 लोगों की मौत हो गयी जिससे प्रदेश में मरने वालों की संख्या 4,119 पर पहुंच गयी है । राज्य सरकार के मंत्री ने इसकी जानकारी दी ।