देश की खबरें | अदालत ने दिल्ली दंगे में मारे गए नाबालिगों के मुआवजे संबंधी याचिका पर आप सरकार से जवाब मांगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के दौरान मारे गए दो नाबालिगों के अभिभावकों की उस याचिका पर मंगलवार को दिल्ली सरकार से जवाब मांगा, जिसमें दंगा पीड़ितों की मदद संबंधी सहायता योजना को चुनौती दी गई है, क्योंकि यह नाबालिगों की मौत के लिए परिवार को पर्याप्त मुआवजा मुहैया नहीं कराती।