जरुरी जानकारी | त्यौहारों और शादी विवाह की मांग बढ़ने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्थानीय शादी विवाह और त्यौहारों की मांग बढ़ने तथा पीछे से आपूर्ति का सिलसिला कमजोर पड़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शनिवार को खाद्य तेलों के भाव में सुधार का रुख रहा । सरसों तेल, सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में लाभ दर्ज हुआ। सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल और दाना के भाव पूर्वस्तर पर ही बंद हुए।