विदेश की खबरें | कोविड-19 विधेयक: बड़ी संख्या में अमेरिकियों की स्वास्थ्य बीमा लागत में होगी बड़ी बचत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस विधेयक के कानून में बदलने से ‘ओबामाकेयर’ के तहत कवर होने वाले लोगों, अपना बीमा स्वयं खरीदने वाले एवं इस समय संघीय मदद हासिल नहीं करने वाले स्वरोजगार करने वाले लोगों, नियोक्ता कवरेज बरकरार रखने के लिए संघर्ष कर रहे नौकरी से निकाले गए कर्मियों और बेरोजगारी भत्ता ले रहे लोगों को लाभ होगा। यदि विधेयक में मेडिकएड समझौते को करीब 12 राज्य स्वीकार कर लेते हैं, तो इससे और अधिक लोगों को भी लाभ हो सकता है। यह विधेयक सीनेट में पारित होने के बाद अब प्रतिनिधि सभा में जाएगा, जहां से स्वीकृत होने के बाद उसे राष्ट्रपति जो बाइडन के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा।