देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 67,208 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 71 दिन बाद सबसे कम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 67,208 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,97,00,313 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,26,740 रह गयी है जो महामारी का इलाज करा रहे मरीजों की 71 दिनों बाद सबसे कम संख्या है।