एजेंसी न्यूज

केजरीवाल सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग ने BJP प्रदेश अध्यक्ष से पूछताछ की : भाजपा का दावा

भाजपा ने दावा किया है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान पार्टी द्वारा शुरू किए गए ऑक्सीजन वैन के बारे में बुधवार को दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग ने उसके प्रदेश पार्टी अध्यक्ष आदेश गुप्ता से घंटों पूछताछ की है.

केजरीवाल सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग ने BJP प्रदेश अध्यक्ष से पूछताछ की : भाजपा का दावा
बीजेपी (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 17 जून : भाजपा ने दावा किया है कि कोविड-19 (COVID-19) की दूसरी लहर के दौरान पार्टी द्वारा शुरू किए गए ऑक्सीजन वैन के बारे में बुधवार को दिल्ली सरकार (Delhi Government) के औषधि नियंत्रण विभाग ने उसके प्रदेश पार्टी अध्यक्ष आदेश गुप्ता से घंटों पूछताछ की है. पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अरविंद केजरीवाल सरकार ऑक्सीजन, दवाओं और कोविड-19 संबंधी अन्य वस्तुओं की कालाबाजारी पर ध्यान देने की जगह राजनीतिक कारणों के लिए अदालत के निर्देशों का ‘दुरुपयोग’ कर रही है.

औषधि नियंत्रण विभाग ने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष गुप्ता को ऑक्सीजन वैन अभियान को लेकर नोटिस भेजा है. भाजपा ने बयान में कहा है, ‘‘विभाग के चार अधिकारियों की टीम आज भाजपा कार्यालय पहुंची और वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष से करीब दो घंटे पूछताछ की.’’ यह भी पढ़ें : तेलंगाना: मंत्री सीएच मल्ला रेड्डी के भाई नरसिम्हा रेड्डी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज, COVID नियमों के उल्लंघन का आरोप

उसमें कहा गया है कि टीम ने गुप्ता को सवालों की एक सूची दी है और बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक उन सबके जवाब मांगे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2021 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).