एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कोरोना वायरस संक्रमण के और 573 मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 573 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में अभी तक कुल 9,88,745 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कोरोना वायरस संक्रमण के और 573 मामले

रायपुर, 16 जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 573 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में अभी तक कुल 9,88,745 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

राज्य में बुधवार को 227 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 925 लोगों ने गृह-पृथकवास पूरा किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से और 12 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के 573 नये मामलों में से रायपुर जिले से 20, दुर्ग से 27, राजनांदगांव से 23, बालोद से सात, बेमेतरा से चार, कबीरधाम से तीन, धमतरी से 26, बलौदाबाजार से 16, महासमुंद से छह, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 10, रायगढ़ से 32, कोरबा से 14, जांजगीर चांपा से 23, मुंगेली से आठ, गौरेला पेंड्रा मरवाही से चार, सरगुजा से 20, कोरिया से 14, सूरजपुर से 21, बलरामपुर से 30, जशपुर से 44, बस्तर से 47, कोंडागांव से 15, दंतेवाड़ा से 27, सुकमा से 50, कांकेर से 11, नारायणपुर से 12, बीजापुर से 47 और अन्य राज्य से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,88,745 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,64,265 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 11,126 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं संक्रमण से 13,354 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,56,923 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमण से 3,123 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2021 12:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).