एजेंसी न्यूज

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 15,700 से नीचे फिसला

वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक गिर गया.

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 15,700 से नीचे फिसला
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 17 जून : वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक गिर गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक (BSE Index) 302.80 अंक या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 52,199.18 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 93.70 अंक या 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,673.85 आ गया.

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट टेक महिंद्रा में हुई. इसके अलावा पावरग्रिड, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक भी लाल निशान में थे. दूसरी ओर एशियन पेंट्स, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक लाभ पाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. पिछले सत्र में सेंसेक्स 271.07 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,501.98 पर और निफ्टी 101.70 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,767.55 पर बंद हुआ था. यह भी पढ़ें :Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 के पार

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 870.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 73.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2021 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).