एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में डॉलर की मजबूती के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे टूटकर 73.65 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे टूटा

मुंबई, 17 जून विदेशी बाजार में डॉलर की मजबूती के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे टूटकर 73.65 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.65 पर खुली, जो पिछले बंद के मुकाबले 33 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 73.32 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत बढ़कर 91.39 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 870.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 73.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2021 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).