विदेश की खबरें | महामारी के दौरान संग्रहित किए आठ करोड़ ट्वीट, प्रत्येक अपने आप में एक ऐतिहासिक दस्तावेज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन, 18 जून (द कन्वरसेशन) ब्रिटेन के स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग ने नयी कोरोनावायरस परीक्षण प्रणाली को लेकर अपना पहला ट्वीट 25 जनवरी 2020 को किया था। एक हफ्ते से भी कम समय के भीतर, विभाग ने ब्रिटेन में कोविड-19 के लिए दो पॉजिटिव परीक्षणों के बारे में अपनी पहली घोषणा के संबंध में ट्वीट किया, जो आने वाली ऐसी घटनाओं की एक ऐसी श्रृंखला का पूर्वाभास था, जिसका लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला था।