जरुरी जानकारी | उतार- चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को स्थिर बंद हुए।
मुंबई, 18 जून वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को स्थिर बंद हुए।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 21.12 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 52,344.45 अंक पर बंद हुआ।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.05 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 15,683.35 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में ओएनजीसी का शेयर रहा। इसके अलावा एनटीपीसी, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक और एचसीएल टेक में भी गिरावट रही।
दूसरी तरफ एचयूएल, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।
रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों के लिये उतार-चढ़ाव वाला दिन रहा। निफ्टी दिन के न्यूनतम स्तर से बाहर आया।
दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और औषधि को छोड़कर सभी प्रमुख खंडवार सूचकांक नुकसान में रहे। धातु, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और रियल्टी सूचकांक में तीव्र गिरावट रही।
हाल के सप्ताह में तेजी के बाद मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भारी मुनाफावसूली देखी गयी।
एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग और सोल में तेजी रही जबकि शंघाई तथा तोक्यो नुकसान में रहे।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

