COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के एक दिन में 50,040 नए मामले, 1,258 लोगों की मौत
भारत में कोविड-19 के एक दिन में 50,040 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,02,33,183 हो गई और उपचाराधीन मामलों की संख्या गिरकर 5,86,403 रह गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रामक रोग से एक दिन में 1,258 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,95,751 हो गयी.