एजेंसी न्यूज

America: गर्म हवा का गुब्बारा बिजली के तारों से टकराया, पांच लोगों की मौत

पुलिस के प्रवक्ता गिल्बर्ट गालेगोस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे शहर के पश्चिमी इलाके में हुई. हादसे में मारे गए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और केवल इतना बताया गया कि पायलट सहित तीन पुरुषों और महिलाओं की मौत हो गई.

America: गर्म हवा का गुब्बारा बिजली के तारों से टकराया, पांच लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

पुलिस के प्रवक्ता गिल्बर्ट गालेगोस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे शहर के पश्चिमी इलाके में हुई. हादसे में मारे गए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और केवल इतना बताया गया कि पायलट सहित तीन पुरुषों और महिलाओं की मौत हो गई.

प्रवक्ता ने बताया कि चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि कई रंगो वाला गुब्बारा बिजली की तारों के ऊपर पहुंच गया. तारों की चपेट में आने के बाद इसमें आग लग गई और यह 30 मीटर नीचे गिर गया. यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान को आतंकवादियों का पुन: पनाहगाह नहीं बनने देने पर गनी के साथ होगी चर्चा: America

सोशल मीडिया पर इस घटना के वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जिस स्थान पर गुब्बारा गिरा, वह भीड़-भाड़ वाला इलाका है और वहां मौजूद लोग दमकल विभाग को इसकी सूचना दे रहे हैं. गालेगोस ने कहा कि अगर हवा तेज हो तो गर्म हवा के गुब्बारे को संभालना मुश्किल होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2021 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).