Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,11,220.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. इस दौरान सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) तथा इन्फोसिस रहीं.समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक तथा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई.
नयी दिल्ली, 27 जून : सेंसेक्स (Sensex) की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,11,220.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. इस दौरान सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) तथा इन्फोसिस रहीं.समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक तथा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया. बीते सप्ताह टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 30,961.06 करोड़ रुपये बढ़कर 12,50,538.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 29,807.59 करोड़ रुपये बढ़कर 6,70,915.93 करोड़ रुपये रहा.
एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 19,838.88 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 8,36,426.69 करोड़ रुपये पर और एसबीआई की 14,234.76 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,82,642.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,775.99 करोड़ रुपये बढ़कर 4,49,166.77 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 3,602.22 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,52,778.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 76,548.77 करोड़ रुपये घटकर 13,34,009.02 करोड़ रुपये पर आ गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,424.7 करोड़ रुपये घटकर 5,75,449.55 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 5,084.82 की गिरावट के साथ 3,43,934.41 करोड़ रुपये पर आ गया. यह भी पढ़ें : Sensex Update: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी के साथ शुरुआत
बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 763.55 करोड़ रुपये घटकर 3,66,662.44 करोड़ रुपये रह गई. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 580.59 अंक या 1.10 per प्रतिशत के लाभ में रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2021 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

