जरुरी जानकारी | बुनियादी ढांचा क्षेत्र के आठ उद्योगों का उत्पादन मई में 16.8 प्रतिशत बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों का उत्पादन मई माह के दौरान एक साल पहले के मुकाबले 16.8 प्रतिशत बढ़ा है। यह वृद्धि पिछले साल का निम्न तुलनात्मक आधार होने और प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन बढ़ने से हासिल हुई। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।