देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नए मामले, 15 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 7,89,804 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 30 जून मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 7,89,804 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 15 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,969 हो गयी है।
मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के 52 जिलों में से 35 जिलों में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया। प्रदेश के छह जिलों में वर्तमान में एक भी कोरोना का मरीज नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के पांच नए मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में पांच नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,89,804 संक्रमितों में से अब तक 7,80,265 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 570 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 78 रोगी स्वस्थ हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

