COVID-19: देश में लगातार दूसरे दिन बढ़ी उपचाराधीन मरीजों की संख्या
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,509 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,15,28,114 हो गई. वहीं, लगतार दूसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.