एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सतीश कुमार ओलंपिक मुक्केबाजी क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार (प्लस 91 किलो) ने ओलंपिक में पदार्पण करते हुए जमैका के रिकार्डो ब्राउन को पहले ही मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

खेल की खबरें | सतीश कुमार ओलंपिक मुक्केबाजी क्वार्टर फाइनल में

तोक्यो, 29 जुलाई भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार (प्लस 91 किलो) ने ओलंपिक में पदार्पण करते हुए जमैका के रिकार्डो ब्राउन को पहले ही मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

दोनों मुक्केबाजों का यह पहला ओलंपिक है । सतीश ने बंटे हुए फैसले के बावजूद 4 . 1 से जीत दर्ज की ।

दो बार एशियाई चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता सतीश को ब्राउन के खराब फुटवर्क का फायदा मिला । उन्हें हालांकि मुकाबले में माथे पर खरोंच भी आई ।

अब सतीश का सामना उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव से होगा जो मौजूदा विश्व और एशियाई चैम्पियन हैं । जालोलोव ने अजरबैजान के मोहम्मद अब्दुल्लायेव को 5 . 0 से हराया ।

राष्ट्रमंडल खेल 2018 के रजत पदक विजेता सतीश ने दाहिने हाथ से लगातार पंच लगाते हुए ब्राउन को गलतियां करने पर मजबूर किया । ब्राउन उन्हें एक भी दमदार पंच नहीं लगा सके ।

जमैका की ओर से 1996 के बाद ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले पहले मुक्केबाज ब्राउन उद्घाटन समारोह में अपने देश के ध्वजवाहक थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2021 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).