COVID-19: देश में अबतक कोविड-19 टीके की 45 करोड़ से अधिक की खुराक दी गईं : सरकार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में कोविड-19 से बचाव के लिए अब तक 45 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से 15.38 करोड़ खुराक 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को मिली हैं.
नयी दिल्ली, 29 जुलाई : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में कोविड-19 से बचाव के लिए अब तक 45 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से 15.38 करोड़ खुराक 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को मिली हैं.
मंत्रालय ने शाम सात बजे तक आए अंतरिम आंकड़ों के हवाले से बताया कि बुधवार को करीब 40 लाख (39,42,457) खुराक दी गईं. इनमें 18 से 44 आयुवर्ग के 20,54,874 लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि 3,00,099 लोगों को दूसरी खुराक दी गई. यह भी पढ़ें : Tokyo Olympics 2020: हॉकी में टीम इंडिया ने चैम्पियन अर्जेंटीना को हराया, भारतीय हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में
मंत्रालय ने बताया कि पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश- में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2021 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

