विदेश की खबरें | वायु प्रदूषण का जोखिम बाहर से भीतर आ रहा है - बताते हैं क्यूं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यार्क (ब्रिटेन), तीन अगस्त (द कन्वरसेशन) आपने बड़े शहरों में लॉकडाउन से पहले और बाद की तस्वीरें देखी होंगी, जो वायु गुणवत्ता में नाटकीय परिवर्तन दिखाती हैं। एक में, धुंध के बीच नई दिल्ली में इंडिया गेट युद्ध स्मारक मुश्किल से दिखाई देता है। फिर, लॉकडाउन के दौरान, भरतपुर के लाल पत्थर से बनी यह ऐतिहासिक इमारत अपनी पूरी भव्यता के साथ शान से खड़ी स्पष्ट दिखाई देती है।