जरुरी जानकारी | भारत में नियुक्ति गतिविधियां महामारी-पूर्व के स्तर से 42 प्रतिशत अधिक पर : रिपोर्ट

पेशेवरों को जोड़ने वाले मंच लिंक्डइन की जून, 2021 के लिए श्रम बाजार पर अपडेट के अनुसार अप्रैल, 2021 के दौरान कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण नियुक्ति गतिविधियों में काफी गिरावट आई थी। हालांकि तब से इन आंकड़ों में वृद्धि जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार, मई के अंत तक नियुक्ति गतिविधियां 35 प्रतिशत अधिक थीं, जो जून के अंत तक 42 प्रतिशत ऊंची रहीं।

रिपोर्ट में कहा गया कि नियुक्ति गतिविधियों में वृद्धि का कारण रुकी हुई भर्तियों का शुरू होना हो सकता है। क्योंकि कंपनियां ने नियुक्ति के लिए वर्ष, 2020 में अधिक सतर्क रुख अपनाया।

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि नौकरियों के लिए प्रतिस्पर्धा 12 महीने पहले की तुलना में कम थी, लेकिन आवेदक अधिक आक्रामक तरीके से आवेदन कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)