COVID-19 Update: भारत में कोरोना वायरस 10,273 नए मामले सामने आये, 243 और मरीजों की मौत
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,273 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,16,117 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 1,11,472 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह यह जानकारी दी.