एजेंसी न्यूज

निर्वाचन आयोग ने सांप्रदायिक बयान देने के लिए भाजपा उम्मीदवार को भेजा नोटिस

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के एक प्रत्याशी को कथित तौर पर साम्प्रदायिक टिप्पणी करने के लिए शनिवार को नोटिस जारी किया और एक दिन के भीतर जवाब देने को कहा.

निर्वाचन आयोग ने सांप्रदायिक बयान देने के लिए भाजपा उम्मीदवार को भेजा नोटिस
भाजपा (Photo Credits : File Photo: Wikimedia Commons)

नयी दिल्ली, 27 फरवरी : निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के एक प्रत्याशी को कथित तौर पर साम्प्रदायिक टिप्पणी करने के लिए शनिवार को नोटिस जारी किया और एक दिन के भीतर जवाब देने को कहा.

डुमरियागंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह को नोटिस जारी करते हुए आयोग ने एक वीडियो क्लिप का हवाला दिया जिसमें सिंह भोजपुरी में कह रहे हैं कि जो हिन्दू “उधर जाते हैं” (विरोधी उम्मीदवार को वोट देते हैं) उनकी नसों में मुस्लिम खून बह रहा है. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: मौसम का मिजाज बिगड़ा, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कोहरा

आयोग ने कथित बयान की ‘ट्रांस्क्रिप्ट’ भी मुहैया कराई है. आयोग ने इसका संज्ञान लिया है कि सिंह के विरुद्ध इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).