एजेंसी न्यूज

रिम्स में लालू यादव के वार्ड का जेल अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया

चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव के रिम्स के सशुल्क वार्ड का शनिवार दोपहर बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर ने औचक निरीक्षण किया और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये.

रिम्स में लालू यादव के वार्ड का जेल अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया
लालू यादव (Photo Credits: Facebook)

रांची, 27 फरवरी : चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव के रिम्स के सशुल्क वार्ड का शनिवार दोपहर बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर ने औचक निरीक्षण किया और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये. गौरतलब है कि अविभाजित बिहार के डोरंडा कोषागार से 139 करोड़, 35 लाख रुपये के गबन के मामले में अदालत ने लालू प्रसाद की सजा सुनायी है और फिलहाल वह रिम्स में भर्ती हैं.

आधिकारिक सूत्रों ने फिलहाल रांची स्थित रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद के सशुल्क वार्ड का बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर ने औचक निरीक्षण कर वहां जेल मैन्युअल/नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लिया. अख्तर ने ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों से आज लालू से मिलने आने वालों की जानकारी ली और इस संबंध में उन्हें आवश्यक निर्देश दिए. यह भो पढ़ें : निर्वाचन आयोग ने सांप्रदायिक बयान देने के लिए भाजपा उम्मीदवार को भेजा नोटिस

गौरतलब है कि लालू को सिर्फ शनिवार को लोगों से मिलने की इजाज है, रविवार से शुक्रवार तक वह किसी से नहीं मिल सकते हैं. इससे पहले लालू प्रसाद यादव द्वारा रिम्स में दरबार लगाए जाने को लेकर उनसे मुलाकातियों पर 18 फरवरी को प्रतिबंध लगाया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).