COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 3,993 नए मामले आए, 108 मौतें हुई
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,993 नए मामले आए हैं जो 662 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं. इसी के साथ महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,29,71,308 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 49,948 हो गयी है.