एजेंसी न्यूज

Telangana: तेलंगाना की कोयला खदान में हुआ हादसा, बचाव कार्य जारी

तेंलगाना के पेद्दापल्ली में सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड की भूमिगत खदान में हुए हादसे के बाद मंगलवार को भी बचाव कार्य जारी है . इस हादसे की वजह से चार लोग अब भी खदान में फंसे हुए हैं.

Telangana: तेलंगाना की कोयला खदान में हुआ हादसा, बचाव कार्य जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Wikimedia Commons)

हैदराबाद, 8 मार्च : तेंलगाना के पेद्दापल्ली में सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड की भूमिगत खदान में हुए हादसे के बाद मंगलवार को भी बचाव कार्य जारी है . इस हादसे की वजह से चार लोग अब भी खदान में फंसे हुए हैं.

पुलिस ने बताया कि दो अधिकारियों सहित बचे हुए चार लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बचाव टीम मलबे को हाथ से निकाल रही है. उल्लेखनीय है कि सोमवार को दोपहर बाद दो बजे उस समय हादसा हुआ जब खदान में कार्य के दौरान छत का एक हिस्सा ढह गया. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: कानपुर में 40 लाख रुपये के जेवरात के साथ 2 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मलबे में सात लोग दब गए थे जिनमें से तीन लोगों को निकाल लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2022 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).