देश की खबरें | ईवीएम के साथ वीवीपैट पर्चियों के सत्यापन से संबंधित पीआईएल पर त्वरित सुनवाई से इनकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की पर्चियों के मतगणना से पहले सत्यापन संबंधी जनहित याचिका पर त्वरित सुनवाई से मंगलवार को इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह मामले में हस्तक्षेप नहीं कर रही है, क्योंकि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती 10 मार्च को निर्धारित है।