देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस ने विस की कार्यवाही में व्यवधान पर भाजपा के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही में सात मार्च को ‘व्यवधान’ डालने को लेकर तृण्मूल कांग्रेस विधायक दल ने बृहस्पतिवार को सदन में प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। यह प्रस्ताव नियम 185 के तहत राज्य के संसदीय कार्यमंत्री पार्थ चटर्जी द्वारा दिन के उत्तरार्द्ध में पेश किया गया।