The Kashmir Files: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- ‘द कश्मीर फाइल्स’ सच्चाई का निर्भीक निरूपण है
दिलचस्प बात यह है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस शासित राज्य के सभी विधायकों को रायपुर के एक मॉल में फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया. इस बीच, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा, गोवा और त्रिपुरा - सभी भाजपा शासित राज्यों के बाद उत्तराखंड फिल्म को कर मुक्त करने वाला आठवां राज्य बन गया.